करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा…….

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार के सीतापुर में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को गौलापार के सीतापुर गांव निवासी किसान दयाकिशन खेत में पानी लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीण उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जम कर हंगामा काटा। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी और चोरगलिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    जिला प्रशासन का सख्त एक्शन, 49 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…

    अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 3 की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के…