परिवार को बंधक बना लुट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। किच्छा के पुलभट्टा क्षेत्र में परिवार को बंधक बना की गई लुट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरा, पुलभट्टा निवासी नरेश कुमार ने 22 जनवरी को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आधी रात को तीन युवकों ने उनके घर में घुस तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी 87 हजार नगद, जेवर व दो मोबाइल फोन लूटकर ले गए। इसी मामले में ग्राम बरी निवासी शिव कुमार पाल उर्फ प्रसव ने बाइक चोरी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा,पंजाब, उत्तर प्रदेश के संभावित स्थानों पर दबिश दी। 29 जनवरी को पुलिस ने ग्राम लोहार नगला, थाना फतेहगंज, पश्चिमी, बरेली (उ.प्र.) निवासी इस्लाम को तिराहा भोजीपुरा बरेली से तमंचे व लूट के माल से साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने भाई अबरार व दोस्त शकील के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और तमंचे के बल पर पहले लूट को अंजाम दिया। इसके बाद एक घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गए। पुलिस फरार अबरार व शकील की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…