अब इस जिले में हुए पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर……..

हरिद्वार। जिले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात अनिल कुमार शुक्ला (पीसीएस) को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आकाश जोशी (पीसीएस), जो वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर/उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर कार्यरत हैं, को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी हरिद्वार के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी आपदा एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार/अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार दयानंद सरस्वती को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के पद से कार्यमुक्त कर दिया है।

Advertisement
  • Related Posts

    राज्य स्थापना दिवस पर काटा केक, आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान को किया याद…

    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश,…

    एमबीपीजी कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान हंगामा, राज्य आंदोलनकारियों ने उठाए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

    समय पर सूचना नहीं देने को लेकर दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच मंच पर तीखी बहस हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर…