पुलिस ने चलाया वृहद सत्यापन अभियान,199 सत्यापन,21 के विरुद्ध हुई कार्यवाही….

नैनीताल। बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और विगत दिनों भवाली क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा क्षेत्र में लगातार वृहद सत्यापन अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में पुलिस ने वृहद सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान कस्बा भवाली के वार्ड नंबर 02, 03, 04 के रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा क्षेत्र में *पुलिस/ पीएसी* टीमों द्वारा कुल 51 मकानों में रह रहे 199 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चेक किया गया।

इस दौरान सत्यापन अपूर्ण पाए जाने पर 21 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही पुलिस द्वारा भवाली क्षेत्र के सभी मकान मालिकों से किरायदार सत्यापन करने की अपील की गई।

*SSP NAINITAL की आमजन से अपील–*

कृपया किरायेदार का सत्यापन अवश्य कराए। अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल 112/निकटतम थाने को दें। नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…