एक गांव की दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, वीडियो बना किया वायरल…..

Spread the News

हरिद्वार। जिले के रुड़की में एक ही गांव की दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बना वायल किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि दोनों वारदातों को समय अलग है लेकिन आरोपों की प्रकृति एक जैसी होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे मामले में पीड़िता की तहरीर का इंतजार है।

पहली घटना में रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति ईंट-भट्टे पर काम करता है। पीड़िता के अनुसार छह माह पहले पति काम के लिए कोटद्वार गया हुआ था। इस बीच पति का दोस्त महिला के घर आया। आरोप है कि उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। नशे की हालत में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को बुला कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो भी बना लिया पीड़िता ने आरोप लगाया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक आरोपी लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। जब तंग आकर महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो उस ए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो के सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली रुड़की के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस मामले में मेहरबान सहित तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दूसरा मामला मूलरूप से मेरठ निवासी एक महिला का है, जो वर्तमान में कलियर क्षेत्र में रह रही है। तीन फरवरी को महिला की मुलाकात कोतवाली रुड़की क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे बातों में उलझाकर नशीली चाय पिला दी और फिर अपने घर ले गया। वहां उसने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई गई और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़िता से संपर्क साधा गया है और उसने रविवार को तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलने के बाद मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…

    मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग सख्त, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ छापेमारी……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और लालकुआं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों की…