विदेश में जॉब दिलाने के नाम पर ₹1.20 करोड़ की ठगी, हल्द्वानी का कबूतरबाज गिरफ्तार….

Spread the News

देहरादून। नेहरू कालोनी थाने की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कई लोगों से धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि जुलाई-2025 में हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति ने उपेन्द्र सिंह थापा नामक शख्स द्वारा उसके व उसके साथियों के संग ठगी करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि उपेंद्र ने फिनलैंड में नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग तारीखों में लाखों रुपये की ठगी की गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, उपेंद्र देहरादून का रहने वाला है और फिलहाल हल्द्वानी के कमलुआगांजा में रहता है। पुलिस ने उसे देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर में संधू सेंटर के सामने से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़ितों को फर्जी कॉन्ट्रैक्ट लेटर, वीजा और एम्बेसी के फर्जी डॉक्युमेंट्स बनाकर भेजे थे। बकौल पुलिस, पूछताछ में आरोपी ने कई लोगों से धोखाधड़ी की बात स्वीकार की।

  • Related Posts

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…

    मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग सख्त, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ छापेमारी……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और लालकुआं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों की…