पुलिस ने झपट्टामार गिरोह का किया खुलासा,02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधिविवादित संरक्षण में……..

Spread the News

रामनगर। दिनांक 19.04.2026 को वादी विशन सिंह बिष्ट पुत्र दौलत सिंह निवासी शांति कुंज रोड, पीरूमदारा, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बताया गया कि दिनांक *16.04.2026* को सायं वह अपनी पत्नी के साथ खेत में सिंचाई हेतु जा रहे थे। *इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक उनका पीछा करते हुए पहुंचे।

इनमें से *एक युवक बाइक से उतरकर उनके पीछे खेत तक गया और बात करने के बहाने अचानक उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र झपटकर बाइक पर बैठकर अपने साथियों संग फरार हो गया।

छीना-झपटी के दौरान मंगलसूत्र के कुछ दाने मौके पर गिर गए जबकि शेष दाने व पेंडल आरोपी अपने साथ ले गए।

वादी की तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में *एफआईआर संख्या 120/26 धारा 304 बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा एसपी सिटी मनोज कत्याल व सीओ रामनगर सुमित पांडेय को विशेष टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश दिए गए।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम द्वारा क्षेत्र में लगे करीब 60-70 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल संदिग्धों की पहचान कर

दिनांक *25.04.2026* को *चौधरी ढाबा* के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।—

गिरफ्तार आरोपी

1. *सावेज उर्फ भूरा* पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी महेशपुर काशीपुर (उम्र 19 वर्ष)

2. *जुबैर* पुत्र मौ० जाहिद, निवासी किला बाजार काशीपुर (उम्र 25 वर्ष)

3. *एक विधिविवादित किशोर* संरक्षण में

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुनः क्षेत्र में झपटमारी की घटना को अंजाम देने आए थे।

*बरामदगी*

* एक टूटा हुआ मंगलसूत्र (06 पीली धातु के दाने व एक पेंडल सहित)

* घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल *UK18U4835*

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…