पोक्सो मामले में फरार चल रहे मिथुन को पुलिस ने दबोचा, दो माह से फरार चल रहा था आरोपी..देखें Video…..

Spread the News

हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस और SOG ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पोक्सो मामले में दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली काठगोदाम में पंजीकृत अभियोग 2026 में पोक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त मिथुन चौधरी पुत्र अवद चौधरी, निवासी बेतिया (बिहार), हाल निवासी जयदेवपुर, थाना मुखानी, गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले लगभग दो माह से फरार चल रहा था। लगातार ठिकाना बदलने के कारण पुलिस उस तक नहीं पहुंच पा रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस एवं एसओजी सर्विलांस टीम द्वारा टेक्निकल व मैन्युअल इंटेलिजेंस के माध्यम से अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने *दिनांक 26 मई 2026 को थाना मुखानी क्षेत्र के जयदेवपुर से अभियुक्त को गिरफ्तार* कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…