पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान, हल्द्वानी पुलिस ने 3 और भीमताल पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार……… 

Spread the News

हल्द्वानी। SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा मा0 न्यायालय से जारी आदेशिकाओं के शत प्रतिशत तामील तथा फरार/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए है।

उक्त के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय में प्रचलित विभिन्न मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है

*गिरफ्तार वारण्टी*

(1) नितिन पुत्र मदनलाल निवासी वार्ड नं0- 13, राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र- 24 वर्ष सम्बन्धित फौ0 वाद सं0- 3693/2022 धारा 138 एन0आई0 एक्ट,

(2) गिरीश चन्द्र सनवाल पुत्र जीवन चन्द्र सनवाल निवासी मानपुर उत्तर कृष्णा कॉलोनी रामपुर रोड़, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र- 51 वर्ष, सम्बन्धित फौ0वा0सं0- 16/2025 धारा 125(3) सीआरपीसी,

(3) चेतन आर्या पुत्र स्व0 सुरेश चन्द्र निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, उम्र- 31 वर्ष, सम्बन्धित क्रिमिनल केस नं0- 201/2021 धारा 379/411 भादवि

*भीमताल पुलिस ने 1 वारंटी को किया गिरफ्तार*

वहीं एसपी नैनीताल/ क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा के मार्गदर्शन, दीपशिखा अग्रवाल एसपी/ क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल के नेतृत्व में भीमताल पुलिस टीम द्वारा फौजदारी वाद संख्या 521/24 *धारा 138 एन0आई0 एक्ट में फरार अभियुक्त लईक अहमद पुत्र खलील अहमद* निवासी अली बाग मोहल्ला सिद्दीकी मैरिज हॉल कब्रिस्तान के पास काशीपुर उधम सिंह नगर उम्र 58 वर्ष को दिनांक 23.01.2026 को काशीपुर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

 

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…