27 जनवरी को मनाया जायेगा यूसीसी दिवस, DM ने CDO को सौंपी सफल आयोजन की जिम्मेदारी….. 

Spread the News

हल्द्वानी। समान नागरिता संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने पर 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद में यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में मनाया जायेगा साथ ही विकास खण्डवार भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

कहा कि इस दिवस के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को समस्त कार्याें हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी के साथ ही सम्बन्धित सभी अधिकारियों को दायित्यों का सफलता पूर्वक सम्पादित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को नैनीताल, रामनगर, कालाढूगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल, ओखलकांडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…