निजी वाहन पर एंबुलेंस की लाइट लगाकर जा रहे थे नैनीताल, पुलिस चेकिंग में खुली पोल…..

Spread the News

हल्द्वानी। नव वर्ष के आगमन पर नैनीताल में पर्यटकों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक निजी अस्पताल के एमडी और उनके दोस्तों को थार वाहन पर एंबुलेंस की लाइट लगाकर नैनीताल जाते हुए पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जब वहां को रोका तो पूरा मामला सामने आ गया।

पुलिस की जांच में पता चला कि संबंधित एमडी अपने दोस्तों के साथ निजी वाहन से नैनीताल जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ किए जाने के झंझट से बचने के लिए उन्होंने थार की छत पर एंबुलेंस की लाइट लगा रखी थी। हालांकि पुलिस ने वाहन को रोककर जब गहन जांच की तो एंबुलेंस होने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पूछताछ के दौरान एमडी और उनके साथियों ने पुलिस को अपना परिचय दिया और लाइट लगाने का कारण बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल वाहन से एंबुलेंस लाइट उतरवा दी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों के उल्लंघन पर चालान काट दिया।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…