उत्तराखंडहल्द्वानी:- बरेली रोड सड़क चौड़ीकरण मामले में जिलाधिकारी से मिले क्षेत्र के लोग……

Spread the News

हल्द्वानी। बरेली रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर बरेली रॉड एकता मंच ने पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में जिलाधकारी ललित मोहन रयाल से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में सड़क के एक और ही चौड़ीकरण का दबाब बनाया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य क्षेत्रीय जनता और उनके रोजगार को ध्यान में रखकर किया जाए। बताया कि चौड़ीकरण से भूमिधरी लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।

मामले में जिलाधकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि जिसका भूमिधारी अधिकार है उसे उजड़ने नहीं दिया जाएगा। किसी का रोजगार ना खत्म हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में हेमंत शर्मा, धीरेंद्र तिवाड़ी, हिमांशु, संजय पंत,राजेन्द्र कुमार शर्मा,अंकित जायसवाल,मिंटू पूरी,बृजभूषण साहू,प्रदीप केसरवानी,मनोज,अंकुर,लीला धर ,मोहन राम,प्रदीप,परमजीत,प्रियांशु,वैभव पंत,वी के गुप्ता,राम लखन आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…