आबादी में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वीडियो वायरल……

काशीपुर। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की चहलकदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बीते बृहस्पतिवार रात काशीपुर के ग्राम ढकिया नंबर तीन में एक फार्म हाउस की दीवार पर एक साथ दो तेंदुए दिखाई दिए।

तेंदुओं की वीडियो वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बनाई। ग्रामीण लंबे समय से यहां पर तेंदुआ होने की शिकायत कर रहे हैं। दूसरी ओर, काशीपुर रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने फूंका पुतला

    बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदा, राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की मांग हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष…

    सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम कर मांगे पांच करोड़, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

    पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, सहारनपुर से पकड़ी गई आरोपी महिला; मोबाइल फोन बरामद हरिद्वार। सोशल मीडिया पर एक महिला के खिलाफ अश्लील और…