हल्द्वानी: धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े फेंके जाने पर हुआ बवाल, आक्रोशित लोगों ने किया धरना प्रदर्शन। देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। राजेंद्र नगर धोबीघाट चौराहे के निकट स्थित धार्मिक स्थल पर रविवार सुबह मांस के टुकड़े फेंके जाने का मामला सामने आया है। यहां गुस्साए लोगों ने पास में रहने वाले एक युवक पर आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। रविवार सुबह जब लोग धार्मिक स्थल पर पहुंचे तो वहां मांस के टुकड़े देख उनका पारा चढ़ गया। इसके विरोध में लोगों ने परिसर के बाहर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने इस घटना की लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा की। कहा कि इससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचता है। इनकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दो लोगों को हिरासत में लिया। वहीं आरोपी द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। धरना देने वालों में अशोक पांडे, कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, हेमंत साहू, अनिल कनोजिया, पार्षद धर्मवीर, पूर्व सभासद दिनेश रंधावा, विनोद कुमार, हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    CBSE 12th Result 2026 घोषित, विद्यार्थी इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं परिणाम…

    Spread the News

    Spread the NewsCBSE 12th Result 2026 –केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा 2026 का परिणाम आज 13 मई 2026 को घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.20%…

    04 लाख की चरस के साथ आवास विकास टेड़ी पुलिया का इंद्रजीत गिरफ्तार……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री के“मिशन ड्रग फ्री देवभूमि”* को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना…