उत्तराखंड हल्द्वानी: ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, पर्यटकों की सुविधा के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी

Spread the News

हल्द्वानी। गर्मियों में नैनीताल आने वाले पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या और जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। वीकेंड पर पर्यटकों को बेहतर सुविधा और मार्गदर्शन देने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर विभिन्न प्रवेश स्थलों और पार्किंग स्थलों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी शुक्रवार 25 अप्रैल से ही अपने-अपने तैनाती स्थलों पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन शुरू कर चुके हैं।नगर निगम सभागार में इस संबंध में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वीकेंड व्यवस्था की रूपरेखा और जिम्मेदारियां स्पष्ट की गईं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने बताया कि हल्द्वानी की ओर से नैनीताल आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास पर पार्क कराया जाएगा, जहां से उन्हें शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जाएगा। वहीं कालाढूंगी रूट से आने वाले वाहनों की पार्किंग नारायण नगर में की जाएगी और नैनीताल शहर की पार्किंग में जगह उपलब्ध होने पर ही उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रूसी बाईपास और नारायण नगर पार्किंग स्थलों पर रोस्टर के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…