तीन दिन से लापता युवती का नहीं लगा कोई सुराग……

देहरादून। दयारा बुग्याल ट्रैक पर आई युवती का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। गई नैनीताल निवासी बबिता पांडे(30) पिछले तीन दिन से लापता है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दस लोगों का ट्रैकर्स दल स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से दयारा बुग्याल की ट्रेकिंग के लिए आया था।

बीते शुक्रवार रात्रि में ट्रैकर्स दल की सदस्य नैनीताल निवासी बबीता पांडे(30) अपने टेंट से बाहर आई थी उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। शनिवार सुबह ट्रैकिंग एजेंसी से जुड़े लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। उसके बाद वन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ की टीमों द्वारा लापता युवती को को ढूढ़ने के इए अभियान चलाया जा रहा है।

रेंज अधिकारी टकनौर रूपमोहन नौटियाल ने घटना की पुष्टि की। विभाग की ओर से बाकी दल के सदस्यों को गोई कैंप में रोका गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…