मुख्य आरक्षी की अकस्मात मृत्यु पर पुलिस महकमा में शोक की लहर, आरक्षी के परिवार की हर संभव मदद करेगा विभाग एसएसपी!

Spread the News

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में नियुक्त *मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद* का कर्तव्य पालन के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने (ब्रेन हैमरेज) के कारण उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

आज दिनांक *31.05.2026* को हल्द्वानी क्षेत्र स्थित मोर्चरी पहुंचकर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ0 मंजूनाथ टीसी* समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा टेक चंद्र के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। SSP ने दिवंगत आरक्षी के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में विभाग उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दिवंगत साथी के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर हर संभव विभागीय मदद और सभी देयकों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान एसएसपी द्वारा परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु तात्कालिक सहयोग राशि भी प्रदान की गई।

दिवंगत मुख्य आरक्षी चालक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान बाजपुर ले जाया जा रहा है, जहां पुलिस नियमों के अनुसार उन्हें शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

इस दौरान मनोज कुमार कत्याल (एसपी सिटी हल्द्वानी), अमित सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी)*, विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), सुशील जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी) सहित कई पुलिस अधिकारी व सहकर्मी शामिल रहे।

  • Related Posts

    भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 2 सितंबर को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल…

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…