तीन दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी…..

ऊधमसिंहनगर। जिले के शक्तिफार्म क्षेत्र में बैगुल नदी के किनारे पेड़ पर युवक का शव लटके होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ग्राम निर्मल नगर निवासी हर्षित साना (25) पुत्र हरेंद्र साना के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक तीन दिन से लापता था परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। शनिवार को पशुओं को चराने गए युवक ने गांव के समीप बैगुल नदी के किनारे पेड़ पर शव लटका देखा,तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक लगभग चार माह पूर्व ही हर्षित का विवाह हुआ था। वह सिडकुल में काम करता था। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…