हल्द्वानी:गौला उफान पर, काठगोदाम में दो घर नदी में समाए, नंधौर ने भी बरपाया कहर, देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त हो गया है। बुधवार से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हो रहे भूस्खलन से जहां पहाड़ों पर जगह-जगह मार्ग बंद हो रहे हैं तो वहीं मैदानी क्षेत्र में उफनाए नदी नाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। गौला व नंधौर उफान पर हैं।

जल स्तर बढ़ने से नदियों ने मैदानी इलाकों में तबाही मचाना शुरू कर दिया है। दोनों ही नदियों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भू-कटाव हो रहा है। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस चुका है।

काठगोदाम में दो घरों का कुछ हिस्सा गौला में समा गया है। मौके पर पहुंची तहसीलदार मनीषा बिष्ट द्वारा मुनादी कर नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई। बारिश का कहर चोरगलिया में देखने को मिला है। बरसात और नदी का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है जिसके चलते लोग सुरक्षित स्थानो पर जाने को मजबूर हो रहे हैं. भारी बरसात और पानी के चलते किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा।

प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाए हुए है। पुलिस और प्रशासन द्वारा लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…