नैनीताल: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, दोबारा होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव…….

Spread the News

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस द्वारा लगाए गए जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण के आरोपों पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने चुनाव दोबारा कराने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने लापता सदस्यों का पता न लगने पर नाराजगी जताई है।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने उच्च न्यायालय के निर्णय को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि कुछ लोग कांग्रेस के पांच जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस की मौजूदगी में जबरन मतदान स्थल से अपहरण कर ले गए, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग न ले सकें। विधायक ने कहा कि उच्च न्यायालय ने लोकतंत्र की रक्षा में जो साहसिक कदम उठाया है, वह सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने अदालत के प्रति आभार जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संघर्ष, एकजुटता और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    KVM स्कूल में लगी भीषण आग, प्रांगण में खड़ी 2 बसें भी चढ़ी आग की भेंट……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के बीचों बीच हीरा नगर स्थित प्रतिष्ठित केवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई। लगभग 7:00 बजे लगी आग नहीं देखते…

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…