नैनीताल: कलयुगी बाप ने बनाया बेटी को हवस का शिकार, मां ने पुलिस को दी तहरीर

Spread the News

हल्द्वानी: नैनीताल में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाया। अब मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता उसके साथ मारपीट भी करता है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी मां अपनी नाबालिग बेटी के साथ कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह काम पर चली जाती है तो उसका पति उसकी बेटी से दुष्कर्म करता है। यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है। कुछ दिन पहले बेटी ने इसकी शिकायत उससे की तो उसने सच नहीं माना, मगर कुछ दिन बाद उसने दोबारा यह बात बताई। आरोप है कि बाप लंबे समय से उसके साथ मारपीट कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है।

कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पिता के विरुद्ध बीएनएस की धारा 67/2, 115/2, 351 (2) व पॉक्सो की धारा 5 (ध) /6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के बाद पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…

    50% आरक्षण के आदेश पर भड़का आक्रोश, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेताओं का धरना—गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही एमबीपीजी कॉलेज में विरोध के स्वर तेज हो…