विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके गिद्धों की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करेगा सीटीआर।

Spread the News

रामनगर: भारत मे विलुप्त होने की कगार पर खड़े गिद्धों पर कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व अध्ययन करेगा। इसके लिए पार्क प्रशासन और वर्ल्ड वाइड फण्ड फ़ॉर नेचर और भारतीय वन्य जीव संस्थान के साथ मिलकर गिद्धों पर शोध करेंगे। जिससे गिद्धों के रहन सहन, भोज्य शैली, वास स्थल आदि का पता चल सकेगा। समस्त जानकारी पता लगने के बाद पार्क प्रशासन गिद्धों को बचाने के लिए हर संभव करेगा।  कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक डॉ साकेत बडोला ने बताया कि गिद्धों को बचाने के लिए रिज़र्व प्रशासन शोध की ओर अग्रसर हैं। इसमें गिद्धों की पसंदीदा स्थल, खानपान, रहनसहन समेत तमाम जानकारियां एकत्र की जायेगी। इसके उपरांत गिद्धों के पसंदीदा स्थल को उनके संरक्षण के लिये विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले सालों में गिद्धों के आवागमन और उनके रहनसहन को जानने के लिए दो गिद्धों पर रेडियो कॉलर लगाए गए थे। जिससे उनके बारे में काफी रोचक जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

  • Related Posts

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…