ऊंचापुल क्षेत्र में चला नगर निगम प्रशासन का बुलडोजर, नालियों पर हुआ अतिक्रमण तोड़ा….

Spread the News

हल्द्वानी। मानसून सीजन में पानी निकासी और नालों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज कालाढूंगी रोड ऊंचापुल क्षेत्र में सड़क किनारे नाले पर हुए अतिक्रमण पर नगर निगम और प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाकर नालियों की सफाई की गई। कुछ दुकानदारों द्वारा बढ़ाई गई झांपों को भी जेसीबी द्वारा तोड़ा गया, साथ ही गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, uusda के प्रोजेक्ट मैनेजर गुरप्रीत देवल व नगर निगम की टीम मौजूद रही।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…