अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, फुटपाथ पर रखा सामान किया जप्त, वाहनों पर कार्रवाई

Spread the News

हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को एरोड्रम रोड, ठंडी सड़क, वर्कशॉप लाइन, नैनीताल रोड और नरीमन चौराहे पर फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान नगर निगम ने जहां फुटपाथ पर रखे गए सामान को जब्त किया, वहीं परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बाधित करने वाले और मनमाने तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया। इस कार्रवाई में 51 वाहनों के चालान काटे गए, 4 वाहन सीज किए गए, 2 ट्रॉली सामान जब्त किया गया और 2 अतिक्रमण ढहाए गए। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद मौके पर मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…

    जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता दीपक का शव….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कमलुआगांजा इलाके से पिछले दिनों लापता हुए एक युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर…