होटल के कमरे में युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the News

देहरादून। डोईवाला के जॉली ग्रांट स्थित होटल में शुक्रवार को एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को होटल प्रबंधन से सूचना मिली कि 24 वर्षीय प्रशांत कुमार पटेल और एक युवती 6 फरवरी की रात होटल के रूम नंबर 107 में रुके थे। अगले दिन सुबह दोनों होटल से चेक-आउट कर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद युवती वापस लौटी और अपने छूटे हुए सामान का हवाला देते हुए दोबारा कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हिमालयन जॉली ग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में भेज दिया। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…