उत्तराखंड: राम कथा सुनने पहुंची मां बेटी गंगा में बही, सर्च ऑपरेशन जारी…..

Spread the News

ऋषिकेश। ब्रह्मपुरी राम तपस्थली के पास बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मध्यप्रदेश निवासी दो महिलाओं के गंगा में बहने से हड़कंप मच गया।बहने वाली महिलाएं मां-बेटी बताई जा रही हैं। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, राम तपस्थली में चल रहे राम कथा आयोजन में शामिल होने मध्यप्रदेश के कैलाश रस मोरियाना से आईं मनू उपाध्याय, पत्नी मनीष उपाध्याय, और उनकी 18 वर्षीय बेटी गौरी उपाध्याय सुबह करीब 6:30 बजे राम तपस्थली आश्रम के घाट पर स्नान करने गई थीं। इस दौरान दोनों गंगा की तेज धारा में बह गईं।हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। नदी के तेज बहाव के कारण हरिद्वार जल पुलिस, अन्य बैराज स्टाफ और संबंधित टीमों को भी सूचित कर सहायता मांगी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है, और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…