उत्तराखंड हल्द्वानी: काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल कर, आतंकी हमले से निपटने का किया अभ्यास..देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मॉक ड्रिल के तहत रेलवे स्टेशन में घुसे आतंकियों से निपटने का अभ्यास किया गया। इस मॉक ड्रिल में पुलिस, एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड), रेलवे प्रशासन और अन्य सुरक्षा बलों ने भाग लिया।

 

इस दौरान स्टेशन प्रबंधक द्वारा पुलिस को रेलवे स्टेशन में आतंकियों के हमले की सूचना देते हुए बताया कि हथियारों से लैस तीन आतंकियों ने दिल्ली जाने वाली ट्रेन पर हमला कर दिया है, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एटीएस की टीमों ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि दो को जिंदा गिरफ्तार किया गया।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व सीओ नितिन लोहनी ने किया। काठगोदाम थाना प्रभारी पंकज जोशी सहित स्थानीय पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर मौजूद रहे।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आतंकी हमले जैसी आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जांच करना था। बताया कि इस दौरान सभी पुलिस, एटीएस सहित फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ ने आपसी समन्वय का शानदार प्रदर्शन किया।

  • Related Posts

    पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई,369 ग्राम चरस के साथ खन्स्यू का विक्रम गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 369 ग्राम अवैध…

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…