उत्तराखंड : गंडासे से की चाची की हत्या, मां और भाई घायल

Spread the News

जसपुर। उधमसिंह नगर के जसपुर नशे के आदि एक किशोर ने अपनी मां पर गंडासे से हमला बोल दिया। उसने बीच बचाव करने आई चाची को भी नहीं बख्शा और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद किशोर घर से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना जसपुर के मेघवाला गांव की है। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार मेघावाला में रहने वाले एक परिवार का किशोर नशे का आदि है। उसने बृहस्पतिवार की रात किसी बात पर विवाद होने पर अपनी मां 45 वर्षीय रेखा देवी पर गंडासे से हमला कर दिया। बेटे से मार खाई मां ने चीखना शुरू किया तो पड़ोस में रहने वाली उनकी देवरानी 35 वर्षीय सुनीता देवी बीच बचाव करने पहुंची। लेकिन किशोर के सिर पर तो जैसे खून सवार था। उसने अपनी चाची पर भी गंडासे से कई वार कर दिए। सुनीता का 16 वर्षीय बेटा हर्षित भी वहां पहुंचा तो आरोपी किशोर ने उसे भी घायल कर दिया। तीनों घायलों को काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सिर्फ 16 वर्ष का है। और घटना के वक्त वह नशे में बताया जा रहा है। चाची की हत्या व मां व चचेरे भाई को घायल करने के बाद वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…