300 नशीले इंजेक्शनों के साथ बनभूलपुरा का मोहम्मद रफी गिरफ्तार…….

Spread the News

हल्द्वानी। नशामुक्त उत्तराखण्ड के मिशन को साकार करने की दिशा में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। लालकुआं पुलिस ने 300 नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाये जाने हेतु सभी प्रभारियों को नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देश के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी / लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से अभियुक्त मौ० रफी पुत्र शकील अहमद निवासी वार्ड नं0 14 उजालानगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल को कुल 300 अदद अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में FIR N0-38/26 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट बनाम मौ) रफी आदि पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

आरोपी के कब्जे से Avil इंजेक्शन- 150 अदद,

Buprenorphine Injection IP- 150 अदद

बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर नंबर 82/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने उक्त इंजेक्शन बहेड़ी फाटक बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदे हैं। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढोत्तरी कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    महापौर ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, क्षेत्र के जनता को मिलेगा लाभ….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी।आज नगर निगम क्षेत्रांतर्गत दमुवाढुंगा, भगवानपुर, नारायण नगर, बिठौरिया और गोकुल नगरी कुसुमखेड़ा में महापौर गजराज बिष्ट ने अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” का शुभारंभ…

    मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला,ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम..देखें Video… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एक बार फिर एक महिला मानव वन्य जीव संघर्ष की भेंट चढ़ गई। जानवरों के लिए चारा लेने गई पनियाली निवासी 55 वर्षीय महिला कमला फर्त्याल को…