विधायक सुमित का शानदार प्रयास, अलाव के लिए जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को किया रवाना….. 

Spread the News

हल्द्वानी। बीते दिन हुई बारिश और बर्फबारी के कारण बड़ी ठंड से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने हेतु जलौनी लकड़ियों से भरी 5 गाड़ियों को अपने निवास से रवाना किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की कड़ाके की ठंड में गरीब, मजदूर, बुजुर्ग एवं असहाय वर्ग को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि समाज के हर तबके तक सहूलियत और आवश्यक सुविधाएं पहुंचें। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था लगातार की जा रही है और आगे भी जरूरत के अनुसार यह कार्य जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और किसी भी जरूरतमंद को कठिन परिस्थितियों में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

इस जनपरोपकारी कार्य में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि दिवेश तिवारी, संजू उप्रेती, इंजीनियर सुमित कुमार, राजू चौहान, मोहम्मद खालिद, इशरत अली, रिजवान, इस्लामुद्दीन, जॉन्टी राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…