आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू से गोंद कर की निर्मम हत्या, खून से सने कपड़ों में पहुंचा थाने……

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले में शनिवार की सुबह पत्नी की निर्मम हत्या कर पति खून से सने कपड़ों में पुलिस थाने पहुंच गया। थाने पहुंच उसने पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल किया। आरोपी एक हफ्ते पहले ही महाराष्ट्र से घर छुट्टी पर आया था।
एसपी रेखा यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति ने खुद थाना आकर कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर और चाकू मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल जाखनी क्षेत्र स्थित मकान पर पहुंची। कमरे के भीतर बिस्तर पर महिला का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने संबंधित इलाके को सील कर दिया और साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम (फील्ड यूनिट) को मौके पर बुलाया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पति की पहचान राजेश राम लावड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का निवासी है। वह वर्तमान में पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शनिवार तड़के पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर सुबह करीब 4:30 बजे राजेश ने पत्नी नीलम (30) पर चाकू से हमला कर दिया और गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने फिलहाल शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…