हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

Spread the News

हल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (रजि.) हल्द्वानी ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंप पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने पत्र में कहा कि हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर यात्रियों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर सिख समाज को लेकर की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

पत्र में कहा गया है कि ऐसी घटनाओं और टिप्पणियों से यात्रियों के मन में भय का माहौल बन रहा है। गुरुद्वारा कमेटी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी के सचिव कवलजीत सिंह उप्पल और अध्यक्ष अमरजीत सिंह आनंद ने कहा कि हल्द्वानी का सिख समाज इस घटना की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने प्रदेश में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…