सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

Spread the News

पिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और बेशर्मी कहा जाता है। ऐसा ही एक मामला पिथौरागढ़ जिले के एक गांव से सामने आया है। गांव की एक तीन बच्चों की मां को कनालीछीना के एक युवक से प्यार हो गया। यही नहीं युवक के प्यार में अंधी महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग हरियाणा चली गई। पति द्वारा पुलिस में गुहार लगाने पर पुलिस ने महिलाओं को तो खोज निकाला लेकिन वह पति के साथ वापस नहीं आई।

जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की मां और कनालीछीना के एक युवक के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। युवक के प्यार में अंधी महिला मौका मिलते ही अपने तीन बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई। मां से बिछड़ने के बाद रोते बिलखते बच्चों की खातिर परिजनों ने महिलाओं को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। आखिरकार पुलिस ने महिला को हरियाणा से खोज निकाला। जब टीम हरियाणा पहुंची तो महिला ने वापस लौटने से मना कर दिया।

पुलिस के अनुसार महिला बालिग है और उसे जबरदस्ती किसी के साथ रहने को मजबूर नहीं किया जा सकता। महिला ने बाद में घर वापस आने की बात कही है।

  • Related Posts

    महापौर का सख्त एक्शन, स्कूल से गौशाला तक परखी व्यवस्थाएं……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर गजराज बिष्ट ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने…

    जुलूस में हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार; वीडियो फुटेज से होगी बाकी की पहचान….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। 15 अगस्त को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान तलवार, गंडासा, खुकरी, तमंचे और अन्य हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा…