महापौर ने किया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ, क्षेत्र के जनता को मिलेगा लाभ….

Spread the News

हल्द्वानी।आज नगर निगम क्षेत्रांतर्गत दमुवाढुंगा, भगवानपुर, नारायण नगर, बिठौरिया और गोकुल नगरी कुसुमखेड़ा में महापौर गजराज बिष्ट ने अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर ने बताया कि हल्द्वानी-काठगोदाम में 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे है। जिनमें प्रशिक्षित एमबीबीएस चिकित्सकों की टीम द्वारा केंद्र पर प्रतिदिन सामान्य रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयां, गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, बच्चों के टीकाकरण की सुविधा भी सेंटर पर मुफ्त उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि ये केंद्र विशेष रूप से उन क्षेत्रों में स्थापित किए जा रहे हैं, जहाँ गरीब, निर्धन एवं श्रमिक वर्ग के लोग निवास करते हैं। इन केंद्रों के माध्यम से गरीब व निर्धन लोगों को भी उचित इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

शुभारम्भ अवसर पर मंडल अध्यक्ष काठगोदाम नीरज बिष्ट ,पार्षद वार्ड न 36 तनुजा जोशी ,पार्षद प्रतिनिधि वार्ड न 37 हृदयेश कुमार ,पूर्व प्रधान महेश जोशी ,मंडल महामंत्री अरुण कुमार, BSNL के सदस्य पनराम,मंडल अध्यक्ष OBC मोर्चा रोषपाल मौर्या ,मीडिया प्रभारी पंकज अधिकारी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला,ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम..देखें Video… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एक बार फिर एक महिला मानव वन्य जीव संघर्ष की भेंट चढ़ गई। जानवरों के लिए चारा लेने गई पनियाली निवासी 55 वर्षीय महिला कमला फर्त्याल को…

    चंदन हॉस्पिटल पर लगे आरोपों की होगी जांच, जिलाधिकारी ने किया तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के चर्चित चंदन हॉस्पिटल में पूर्व में हुए विवादों के बाद जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। पूर्व में हुए विवादों…