किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम रकम ₹5100 तय, सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा……

Spread the News

देहरादून। नगर निगम की बोर्ड बैठक बुधवार को हुई। पार्षदों के जमकर हंगामे के बीच हुई बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसके बाद बोर्ड बैठक को बृहस्पतिवार के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक के दौरान सफाई कर्मियों का मानदेय ₹500/दिन से बढ़ाकर ₹800/दिन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। इस फैसले के बाद सफाई कर्मियों में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम रकम ₹5,100 तय करने संबंधी प्रस्ताव भी पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को हुई Dehradun नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान पार्षदों के कुछ ही प्रस्तावों पर चर्चा हो पाई। कई पार्षदों ने सभी वॉर्डों में सामान संख्या में पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मियों) मित्रों को तैनात करने का मुद्दा उठाया। इस पर चर्चा के बाद सभी 2,385 पर्यावरण मित्रों को समान मात्रा में सभी वॉर्डों में तैनात करने का प्रस्ताव मंजूर हुआ। बताया गया कि यह फैसला 1 जून से लागू होगा।

वहीं, बैठक में किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम राशि तय करने का प्रस्ताव भी आया। सदन में किन्नरों के लिए बधाई की अधिकतम रकम ₹5,100 तय करने का प्रस्ताव भी पारित हो गया। अब देहरादून नगर निगम के इलाकों में किन्नर ₹5,100 से ज्यादा बधाई नहीं मांग पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर नगर निगम प्रशासन प्रचार-प्रसार भी करेगा।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…