अंकित हत्याकांड का मास्टर माइंड पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार

Spread the News

रुड़की। अंकित हत्याकांड में फरार चल रहे मास्टरमाइंड अपराधी की बुधवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ उस वक्त हुई जब आरोपी गंगनहर की पटरी से होता हुआ कहीं जा रहा था। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। उस पर पुलिस ने दस हजार का ईनाम घोषित किया था।

विदित रहे कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरड़ी में पिछले साल कपिल नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने गांव झबीरण निवासी अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। कुछ महीने पहले ही अंकित जमानत पर जेल से बाहर आया था। लेकिन 22 फरवरी को अंकित का शव गांव के पास ही शमशान घाट में मिला था। अंकित के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले थे।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो दिन बाद खुलासा करते हुए बताया था कि मामले में कपिल के पिता ने चार लाख रुपये में अंकित की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने कपिल के पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि हत्या का मास्टरमाइंड कुरड़ी निवासी रोहित फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था।

पुलिस के अनुसार बुधवार की रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि रोहित तांशीपुर गांव के पास गंगनहर की पटरी से होते हुए कहीं जा रहा है। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस और सीयू की टीम गंगनहर पटरी किनारे पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने रोहित को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली रोहित के पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सीओ, मंगलौर विवेक कुमार और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। वहीं, मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे और अधीनस्थों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि रोहित अंकित हत्याकांड में मास्टरमाइंड था। रोहित ने ही अंकित की हत्या की सुपारी ली थी। उन्होंने बताया कि रोहित के ऊपर पुलिस की ओर से 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

  • Related Posts

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…

    जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता दीपक का शव….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कमलुआगांजा इलाके से पिछले दिनों लापता हुए एक युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर…