उत्तराखंड: होलीपर्व पर ट्रेनें पैक, सीट मिलना मुश्किल, लंबी वेटिंग लिस्ट

Spread the News

देहरादून। होली पर घर जाने की तैयारियों के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही रही है। देहरादून से बिहार, वाराणसी और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों को जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई है। रेलवे ने त्योहार को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, लेकिन देहरादून रेलवे स्टेशन पर अब तक इसका कोई आधिकारिक आदेश नहीं पहुंचा है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, बिहार जाने वाली देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15002) में एक मार्च को 117, आठ मार्च को 106, जबकि 15 मार्च को 56 वेटिंग है। इसी तरह उपासना एक्सप्रेस (12328) में पांच मार्च को 76, आठ मार्च को 95, और 12 मार्च को 126 वेटिंग लिस्ट दर्ज की गई है। वहीं, देहरादून-बनारस एक्सप्रेस (15120) में एक मार्च को 44, दो मार्च को 39, तीन मार्च को 30 वेटिंग दिख रही है। हालांकि, दिल्ली की ओर जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस में फिलहाल सीटें उपलब्ध हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी यात्रा की योजना बनाएं और टिकट बुकिंग की स्थिति पर नजर बनाए रखें। रेलवे द्वारा होली के मद्देनजर विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है, लेकिन अब तक इनकी समय सारणी और बुकिंग को लेकर रेलवे स्टेशन पर कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किया गया है। यात्रियों को अपडेट्स के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…