कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया उद्घाटन…

Spread the News

हल्द्वानी। सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा उदघाटन किया गया। स्कूल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए स्वागत गीत, जुंबा एवं शिव तांडव स्त्रोत में योग की विभिन्न मुद्राओं ने चार चांद लगा दिए।

।  स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की जानकारी देते हुए मंच संचालिका सुनीता अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह अपने आप में पहला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स है ,जिसमें फुटबाल ,वालीबाल, क्रिकेट एवं बास्केटबॉल का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जाएगा। मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों के लिए सफलता का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के निदेशक अनिल जोशी, प्रबंधक सुनील जोशी, प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता जोशी, समन्वयक संजय सुयाल एवं अन्य शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…