हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

Spread the News

हल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि आरएसएस और बीजेपी का कोई नेता ऐसा बताओ जो देश की आजादी के लिए जेल गया हो। भाजपा के नेता उस समय अंग्रेजों के चरणों पर बैठे हुए थे । कांग्रेस का आजादी का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने के लिए पूरे देश में पदयात्रा की। और बीजेपी संविधान के साथ खिलवाड़ करने में लगी है। उत्तराखंड राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए खड़गे ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है जो करप्ट लोगों को धो कर फिर गले लगा लेती है इसी प्रकार उन्होंने भ्रष्टाचारी लोगों को अपनी पार्टी में भर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम बिना सिफारिश, बिना भ्रष्टाचार के पारदर्शी नीति से मेरिट के आधार पर नौकरियां देंगे। जंतर मंतर में हुए युवाओं के धरने पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि छात्रों को पैलेट गन और लाठियां पर कीले लगाकर पीटा गया। बद्रीनाथ,केदारनाथ और राम मंदिर में चन्दा चोरी पर भी उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। रैली के दौरान रामलीला मैदान कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा रहा। ग्राउंड के बाहर भी लोग खड़गे को सुनने के लिए आतुर नजर आए।

  • Related Posts

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…