रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार

Spread the News

रुड़की। चकबंदी कार्यालय रुड़की में तैनात कानूनगो कृष्णपाल को सतर्कता विभाग की टीम ने ₹2000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने पहले भी पीड़ित से ₹4000 की अवैध वसूली की थी, और अब फाइल आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी भतीजी को विरासत में मिली कृषि भूमि पर उसका हक दिलाने के लिए दाखिल वाद में कानूनगो ने पहले भी पैसे लिए थे। जब फाइल को चकबंदी अधिकारी को भेजने की बारी आई, तो उसने ₹2000 की और मांग की।

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…