अल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक,आंगन में खेल रहे बच्चे पर झपटा

Spread the News

अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकासखंड के तल्ला शेराघाट क्षेत्र में तेंदुए ने घर के आंगन में खेल रहे एक बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे तल्ला शेराघाट के उमेर गांव में पुष्कर राम का 6 वर्षीय बेटा दीपांशु परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। पास ही बच्चे की मां और दादा बैठी हुई थी। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को घायल करके जंगल की तरफ भाग गया। परिजन घायल दीपांशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेराघाट लाए जहां बच्चे का इलाज किया जा रहा है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव के आसपास ही घूम रहा है तथा आए दिन शाम होते ही दिखाई देने लगता है।

पिछले एक पखवाड़े से तेंदुआ ग्रामीणों के कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन दुर्गापाल ने वन विभाग से शीघ्र गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़कर ग्रामीणों को दहशत से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

  • Related Posts

    सीएम धामी ने मां नंदा के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की की कामना….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के उल्लास और आस्था के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर…

    विदेशी साइबर कॉल को भारतीय नंबरों का मुखौटा! सिम बॉक्स से चल रहा था बड़ा खेल….

    Spread the News

    Spread the Newsकादिर गिरफ्तार, 114 सिम और 77 एंटीना बरामद; बांग्लादेशी शाहिद से संपर्क और हर माह 50 हजार रुपये मिलने का खुलासा रुद्रपुर। विदेशी साइबर अपराधियों की कॉल को…