निरीक्षण में मिली अनियमितताएं,मंडलायुक्त ने दिए नशा उन्मूलन केन्द्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश….

Spread the News

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार को निर्वाण उन्मूलन एवं पुनर्वास केन्द्र हीरानगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण मे अनियमितताएं मिलने पर आयुक्त ने मौके पर ही एसीएमओ को निवार्ण केन्द्र का लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि नशा उन्मूलन केन्द्र में गाइडलाईन के विपरीत कार्य किए जा रहे हैं। गाइडलाईन के अनुसार केंद्र में सिर्फ नशे के आदि लोगों को ही रखा जाता है, जबकि इस केंद्र में नशा नहीं करने वाले अन्य बीमारी से पीड़ित लोगों को भी रखा गया है, साथ ही बिना अनुमति के महिला मरीजों को रखे जाने का भी मामला सामने आने पर मंडलायुक्त ने उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केन्द्र में केवल 30 मरीजों के उपचार हेतु शासन स्तर से निशुल्क स्वीकृति प्रदान है, लेकिन केन्द्र में पंजिका के अनुसार 30 से अधिक लोगों का उपचार किया जा रहा है। आयुक्त ने मौके पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और क्षेत्र में ऐसे नशामुक्ति केन्द्रों का नियमित चैंकिग करने के निर्देश दिये। पता चला कि इस केंद्र में मरीजों के इलाज के लिए फिजिशियन एव मेडिकल आफीसर की भी तैनाती नहीं है जो के नियमों के विरुद्ध है।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्टेट गोपाल सिंह चौहान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 श्वेता भण्डारी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…

    मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग सख्त, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ छापेमारी……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और लालकुआं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों की…