गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की हत्या, इलाके में सनसनी…….

हल्द्वानी। गल्ला मंडी क्षेत्र में युवक युक्ति का सब बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह मंडी में काम पर पहुंचे मजदूरों और व्यापारियों ने एक युवक और युवती को अचेत अवस्था में पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। सब मिलने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके की घेराबंदी कर उसे सील कर दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।

अब तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक और युवती मंडी परिसर में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचे। इसके साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के शव पत्थर से कुचले हुए पाए गए हैं, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…