रामपुर का फिरोज लंगड़ा निकला चेन स्नेचिंग का सरगना, पुलिस एनकाउंटर में पैर में लगी थी गोली…. 

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

बीती दिनों मुखानी थाना क्षेत्र के धार बिठौरिया नंबर एक निवासी बीना पाठक, देवभूमि सैनिक कालोनी पीपल पोखरा फतेहपुर निवासी 75 वर्षीय कमला देवी और पीरु मदारा रामनगर निवासी विजयलक्ष्मी के गले से मंगलसूत्र झपट कर बाइक सवार बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। मामले में वादियों ने संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई थी। ये शातिर बदमाश महिलाओं से सामान लेने, पता पूछने के बहाने उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो जाते थे।

घटनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी के तत्काल टीम गठित कर खुलासे के निर्देश दिए।

मामले में टिम ने लगभग 400 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस को आरोपियों के मोटरसाइकिल संख्या HR 29 AF 2325 से कालाढूंगी से हल्द्वानी की और आने की सूचना मिली। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज गांधी पुत्र नंदराम निवासी पदमपुर, थाना मिल्क खाना, जिला रामपुर (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से दो पीली धातु के पेंडल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने मुखानी और रामनगर में हुई तीनों घटनाओं को स्वीकार करते हुए बताया कि वह और उसका साथी दोबारा वारदात को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहे थे, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़े गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी, मुखानी और रामनगर थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य जनपदों से भी उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

  • Related Posts

    विद्यालय जा रहे जीआईसी प्रधानाचार्य की हत्या, इलाके में दहशत……

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां पैदल स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।…

    पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8वीं के छात्र की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के पंतनगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां l पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8 वीं के छात्र की…