सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस….. 

Spread the News

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पूरे जोश के साथ मनाया गया। आधुनिक बेले के जन्मदाता जीन जार्ज नेवारे के जन्मदिन को प्रतिवर्ष युनेष्को द्वारा 29 अप्रेल को अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है इसका उदेश्य एक कला के तौर पर नृत्य को सीखने के लिए लोगों को प्रेरित करना, उसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना, नृत्य के सकारात्मक प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोगों को धर्म, संस्कृति तथा राजनीती तथा भोगोलिक सीमाओं जैसे विषयों से ऊपर उठकर नृत्य के माध्यम से ज्समाज को जोड़ना है।

सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज इसी भावना को दृष्टिगत रखते हुए छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर सबका मन अपनी और खीच लिया। छात्रों ने भारत समेत नेपाल एवं पश्चिम के विभिन्न नृत्य स्वरूपों को एक साथ संयोजित करके यह दिखाया कि इसके माध्यम से विभिन्न लोगों को आपस में जोड़ा जा सकता है, तथा यह सामाजिक समरसता लेन के लिए एक साधन के तौर पर उपयोग मैं लाया जा सकता है। नृत्य प्रस्तुति शिक्षिका कैथरीन पाल के मार्गदर्शन मैं आयोजित की गयी जिसमें प्रीषा, प्रियांशी, ख़ुशी, उन्नति, कृतिका रावत, निमिषा जोशी, आराध्य पाटनी, नेहा मैनाली, इशिका, तोरिषा, अनुष्का, सान्वी, कनिष्का, सौम्या आदि ने भरतनाट्यम, पंजाबी, कुमयउनी, कत्थक, बंगाली, नेपाली, दक्षिण भारतीय, मराठी, हिप-हॉप, पोपिंग नृत्य तथा के-पॉप जैसे विभि नृत्य स्वरूपों को आपस मैं संयोजित कर प्रस्तुति दी.

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. प्रविन्द्र कुमार रौतेला, एस सी मिश्रा, महेश जोशी, अकेडमिक कोर्डिनेटर बी बी जोशी, कोर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, नीमा पाण्डेय, मंजू जोशी, ऋचा कर्णाटक, मीनू, कैथरीन, हिमांशी, ममता लोहनी, सीमा परिहार, पुष्पा उप्रेती, शीला बिष्ट, हिमांशु तिवारी आदि समेत बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…