नैनीताल:-हाईवे की दुर्दशा पर डीएम सख्त, जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश…..

Spread the News

नैनीताल। हल्द्वानी नैनीताल हाइवे पर रानीबाग से ज्योलिकोट के बीच खराब हुए मार्ग का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को एनएच के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खराब हुए मार्ग को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच के अधिशासी अभियंता को कार्य की स्वयं मानीटीरिंग करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

अधिशासी अभियंता NH ने बताया कि उक्त सड़क का डामरीकरण 2021 में हुआ था, तथा अभी सड़क को मरम्मत करने और देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की ही है, जिसके लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है।

इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि तीन साल की अवधि में सड़क का पूर्णतया खराब होना ये प्रदर्शित करता है कि डामरीकरण के समय जो अधिकारी गुणवत्ता मॉनिटरिंग के लिए उत्तरदाई थे उनके द्वारा अपनी ड्यूटी नहीं की गई।अभी भी विभाग नोटिस के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह में सड़क का पुनः नवीनीकरण कार्य आरम्भ करने के निर्देश दिए और खराब गुणवत्ता के लिए सरकारी धन की बर्बादी करने के आरोप में विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेशित किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को सड़क के समय अवधि से पहले खराब होने की जांच करते हुए जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करवाने और एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Related Posts

चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…