स्कूल बस का इंतजार कर रही मासूम को कार ने कुचला, मौत

नंदरामपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, चालक कार समेत फरार

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के नंदरामपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

ग्राम नंदरामपुर निवासी संजय की पांच वर्षीय बेटी छाया नर्सरी कक्षा में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह घर के पास सड़क किनारे स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

मासूम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नंदरामपुर मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, स्पीड ब्रेकर लगाने और वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है।

  • Related Posts

    नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी, लालकुआं समेत आसपास के कई इलाकों में मंगलवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की सूचना है। धरती में कंपन महसूस होते ही…

    ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 30.87 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार…

    रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30.87 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के…