उत्तराखंड: पुलिस महकमें में पदोन्नति, भाकुनी सहित 57 दरोगा बने इंस्पेक्टर! देखें लिस्ट…

Spread the News

देहरादून। पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 57 सब इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षकों) को इंस्पेक्टर (निरीक्षक) नागरिक पुलिस के पद पर प्रमोशन (पदोन्नति) दी गई है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत यह पदोन्नति प्रक्रिया चयन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत की गई है, जिसे उत्तराखंड पुलिस उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 और उसके 2024 के संशोधित प्रावधानों के आधार पर अमल में लाया गया।

इस पदोन्नति के लिए विभागीय चयन समिति की संस्तुति के बाद आदेश पारित किए गए हैं। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में उत्तरकाशी, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा, चमोली, टिहरी, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, जीआरपी, साइबर थाना और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी शामिल हैं।

नैनीताल जिले में कई दरोगाओं को इंस्पेक्टर बनाया गया है। जिसमें बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी सब इंस्पेक्टर विजय सिंह, गणेश सिंह, रजत सिंह कसाना और प्रकाश सिंह मेहरा भी पदोन्नति पा इंस्पेक्टर बने है।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…