उत्तराखंड: वाटरफॉल में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the News

नैनीताल: जिले के गरमपानी के रामगढ़ ब्लाक स्थित ढोकाने वाटरफॉल में अल्मोड़ा से साथियों संग नहाने पहुंचे तीन किशोरों में से एक की डूबने से मौत हो गई। साथियों  के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथी साथियों ने लोगों की मदद से वाटरफॉल में डूबे प्रियांशु कनवाल (16) पुत्र गोविंद कनवाल निवासी पहल खत्याड़ी अल्मोड़ा को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची क्वारब पुलिस और राजस्व विभाग ने प्रियांशु को सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

एक फोन कॉल ने छीन लीं परिवार की खुशियां

प्रियांशु के पिता गोपाल सिंह  निजी अस्पताल में एंबुलेंस चालक हैं। उनके दो पुत्रों में बड़ा बेटा कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है और छोटा बेटा प्रियांशु अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। शनिवार को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि आपके बेटे की सुयालबाड़ी स्थित ढौकाने वॉटर फॉल में डूबने से मौत हो गई है। बेटे की मौत की खबर सुन पिता गोपाल सिंह के पैरो तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

स्कूल गया होता तो शायद बच जाती किशोर की जान

शनिवार को प्रियांशु स्कूल नहीं गया था। उसने अपने दोस्तों संग ढौकाने वॉटर फॉल में नहाने का प्लान बनाया था। लोगों का कहना था कि यदि वह स्कूल गया होता तो शायद वह इस दुनिया में होता। प्रियांशु की मौत से परिजन ही नहीं बल्कि उसके सहपाठी भी सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनका दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…