उत्तराखंड हल्द्वानी: जन सुनवाई में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण,लोगों ने जताया आभार

Spread the News

हल्द्वानी: कुमाऊॅ कमिश्नर और सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर मौके पर शिकायतों का समाधान किया। जन शिकायतों में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सड़क आदि से संबंधित आई।
जनसुनवाई में काफी समय से लंबित भूमि विवाद की समस्याओं का समाधान व धनराशि वापस मिलने पर लोगों द्वारा आयुक्त का आभार व्यक्त किया गया।
विगत जनसुनवाई में उमा देवी निवासी तहसील रानीखेत ने बताया कि उनके द्वारा हल्द्वानी महर्षि स्कूल के पास 20 जनवरी 2024 को भवन क्रय करने हेतु बयाना के तौर पर 2 लाख की धनराशि बिचौलिये संदीप को दी थी। संदीप द्वारा उक्त धनराशि विक्रेेता तक नही पहुचाई और धनराशि भी वापस नहीं की। आयुक्त ने दोनो पक्षों को जनसुनवाई में तलब कर उमा देवी को 2 लाख की धनराशि संदीप से वापस दिलाई। जिस पर उमा देवी ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय निवासी गीता पंत ने बताया  कि उनके पति की मृत्यु 5 दिसम्बर 2024 को हो गई थी। बताया कि राशन कार्ड नही होने से उनको विधवा पेंशन नहीं मिल रही है और न ही आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है वह पूर्व में जनपद बागेश्वर में निवास करती थी। आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को इस सम्बन्ध में महिला का राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिये। इस क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी ने गीता पंत का अन्त्योदय राशन कार्ड ऑनलाईन बनाकर दिया। गीता पंत ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
दमुवाढूगा वार्ड नम्बर 35 के लोगों द्वारा बताया कि पालतू आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि जिन लोगों द्वारा पालतू पशुओं को सड़क व सार्वजनिक स्थान पर छोड़ा जाता है उन्हें चिन्हिकरण कर कार्यवाही की जायेगी।
जनसुनवाई में लोगों द्वारा बताया गया कि वे गरीबी रेखा के मानकों में आते है लेकिन उन लोगों के गरीबी रेखा के कार्ड नही बन पा रहे है। आयुक्त ने मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि जो लोग गरीबी रेखा के मानकों में नही आते है और लोग गरीबी रेखा से लाभान्वित हो रहे है ऐसे लोगों को चिन्हिकरण कर कार्यवाही की जाए ताकि गरीब लोगों के अन्त्योदय राशन कार्ड बनाये जा सकें और लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
निकट निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम निवासियों द्वारा बताया गया कि स्कूल के पास बिल्डर द्वारा 10 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है,बिल्डर्स द्वारा गांव में जा रही सिंचाई गूल पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिस कारण पानी लोगों के खेतों तक नही पंहुच पाता है।लोगों ने मार्ग को भी अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार एक प्रकरण सोना विक्रय कर धनराशि न दिए जाने का मामला हल्द्वानी निवासी लता जोशी द्वारा रखा गया जिस पर आयुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित सम्बंधित ज्वेलर्स को उक्त महिला को अवशेष 18 लाख की धनराशि सोमवार तक देने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…